छात्राओं को दी रोजगार पाने की जानकारी
करहल। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज करहल में द्वितीय शनिवार गतिविधि कार्यक्रम के अंतर्गत करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्राओं को ऑनलाइन (स्मार्ट बोर्ड द्वारा) महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
छात्राओं को बताया कि कक्षा 10 तथा कक्षा 12 के बाद कौन से विषय, कौन सा कोर्स, कौन सा डिप्लोमा कर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिक्षक- शिक्षिकाओं ने छात्राओं को नर्सिंग, इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रशासनिक सेवाएं, पशु चिकित्सा, ब्यूटी एंड वैलनेस, आर्ट एंड डिजाइनिंग, स्केचिंग और होटल मैनेजमेंट आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त एक अन्य कार्यक्रम गंगा की अविरलता विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गंगा की स्वच्छता, अविरलता, उद्गम स्थान, गंगाजल का उपयोग और महत्व की उत्कृष्ट जानकारी छात्राओं को प्रदान की।
इस अवसर पर नोडल शिक्षक डॉ. सुजाता वीरेश, आशुतोष गहरवार, पूजा, श्रुति कुशवाहा रनवीर सिंह ने विचार रखे। प्रधानाचार्य मंजूषलता यादव ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया।