फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गौतम बुद्ध ने दिया था अहिंसा और शांति का संदेश

Tue, 31 Dec 2024 04:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगला मितकर में चल रही है कथा, अनुयायी रहे मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। गौतम बुद्ध ने हमें शांति और अहिंसा के साथ रहने का संदेश दिया था। हमें उनके बताए गए आदर्शों पर चलना चाहिए। देश और विश्व में शांति और सद्भाव विकसित हो। यही बौद्ध धर्म की शिक्षा है।
विज्ञापन

मंगलवार को यह बातें गांव नगला मितकर में चल रही बौद्ध कथा में प्रवचन करते हुए कथावाचक मनोज कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि आप लोग भगवान बुद्ध की कथा का श्रवण जिस मन से कर रहे हैं। उसी मन से भगवान बुद्ध द्वारा बताए गए मार्ग पर चलें, तभी कथा सुनने का लाभ प्राप्त होगा। उनके जीवन से प्रेरणा लें और त्याग और तपस्या को बोध कर अपने कर्म करें। हमें कभी भी किसी का सताना नहीं चाहिए। जैसा हम करेंगे, वहीं लौट कर हमें जीवन काल में मिलेगा। गरीबों की मदद करें और किसी के साथ अन्याय न करें। इस मौके पर कोतवाल शाक्य, चेतराम शाक्य, अनूप शाक्य, रनवीर सिंह, श्यामपाल, सौदान सिंह, लालाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें