फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गौरी पुत्र को किया विदा

Wed, 03 Sep 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बिछवां स्थित काली नदी किनारे मूर्ति विसर्जन करते पहुंचे श्रद्धालु।  - फोटो : बिछवां स्थित काली नदी किनारे मूर्ति विसर्जन करते पहुंचे श्रद्धालु।
विज्ञापन
मैनपुरी। गणपति बप्पा मोरिया, अगले जल्दी के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं द्वारा विजर्सन यात्राएं निकालकर भगवान श्रीगणेश को विदाई दी जा रही है। बुधवार को जिलेभर की नदी, नहरों पर श्रद्धालुओं ने गौरी पुत्र भगवान गजानन की मूर्तियों का विसर्जन किया।
विज्ञापन

बिछवां क्षेत्र के गांव जगतपुर स्थित मंदिर पर श्रीगणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश की भव्य मूर्ति की स्थापना भक्तिभाव से की थी। बुधवार को भगवान श्रीगणेश को विदाई दी गई। यात्रा काली नदी किनारे पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा, अमन प्रताप, सुशील कुशवाहा, सोनू, राजू, रवि, राजवीर सिंह, शिववीर सिंह आदि मौजूद रहे।



नम आंखों से किया गणपति बप्पा को विदा
किशनी। नगर के मोहल्ला सदर बाजार स्थित सिद्धपीठ शिव मंदिर के सामने श्रद्धालुओं ने बुधवार को श्रीगणेश की मूर्ति का नहर में विसर्जन किया। इससे पहले मंगलवार की रात पंडाल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान राघव कश्यप, योगेश गुप्ता, राघव चौहान, ऋषि, सचिन वर्मा, अनुज बाथम, मनीष गुप्ता, नीरज शाक्य, शिवम गुप्ता, सुनील बाथम, अभिषेक सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




भगवान श्रीगणेश की आरती में दिखा श्रद्धा का भाव
मैनपुरी। गांव बिछियां में सजे श्रीगणेश पंडाल में बुधवार को श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश की आरती और भजन-कीर्तन किए। इस मौके पर राजन चौहान, सुधाकर सिंह, राजू भदौरिया, पवन चौहान, गुड्डू भदौरिया, कपिल चौहान, टेका सिंह, अभिषेक चौहान, मुन्ना सिंह, अलकेश सिंह, गोरेलाल, अशोक सिंह, लता सिंह, सुधा सिंह, मोहिनी, पलक, कमला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें