श्री खाटू श्याम बाबा की निशान पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : श्री खाटू श्याम बाबा की निशान पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु।
मैनपुरी। आश्रम रोड स्थित श्री लालजी आश्रम से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम बाबा की चतुर्थ निशान पदयात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालु हाथ में निशान लेकर भजन गुनगुनाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया।
शुभारंभ वृंदावन के आचार्य निशांत मिश्रा ने किया। पदयात्रा आश्रम रोड, कचहरी रोड, क्रिश्चियन तिराहा, बजाजा बाजार, घंटाघर चौक, मदार दरवाजा, देवी रोड, चुंगी, प्राचीन शीतला माता मंदिर आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए अस्यौली स्थित खाटू धाम पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में पारस वर्मा, ऋषभ सक्सेना, अजय कुमार यादव, शिवम गुप्ता, रौली यादव, विजय शर्मा, आदित्य भदौरिया, विमलेश सोलंकी, मनीष तापड़िया, अमित जौहरी आदि मौजूद रहे।