फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा में तेज धमाके के साथ फटी पीएनजी लाइन, गैस रिसाव से मची अफरातफरी; शटर गिराकर भागे दुकानदार

Thu, 10 Sep 2026 11:28 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य के दाैरान गुरुवार रात गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते गैस सप्लाई बंद कर दी गई। माैके पर टीम मरम्मत कार्य में जुटी है। सुबह शहर में पाइप लाइन गैस सप्लाई बाधित हो सकती है।
विज्ञापन
गैस लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद कर दिया रास्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रामबाग चौराहे से कालिंदी विहार की ओर चल रहे मेट्रो निर्माण के दौरान बृहस्पतिवार रात बड़ी लापरवाही सामने आई। नूनिहाई रोड पर अंग्रेजी शराब के ठेके के सामने खुदाई करते समय पीएनजी की भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त होते ही तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस की तेज गंध फैलते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। कई दुकानदार शटर बंद कर मौके से दूर चले गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


">http://




 

प्रत्यक्षदर्शी परचून दुकानदार मनोज ने बताया कि रात करीब नौ बजे अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद गैस की तेज बदबू आने लगी। कुछ ही देर में आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। आवाज सुनकर दौड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन आसपास की दुकानों को बंद कराकर लोगों को घटनास्थल से दूर किया। आवाजाही भी रोक दी गई। गैस रिसाव की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और गेल इंडिया की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टीमों को पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा।


 

गेल इंडिया डीजीएल ओमवीर सिंह ने मेट्रो निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों और ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बिना परमिशन के खुदाई की गई थी खुदाई के दौरान लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई। उनका कहना था कि यदि गैस रिसाव के दौरान आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में जिम्मेदारी किसकी होती । दोनों तरफ से लाइन को आइसोलेट कर दिया गया है। रिसाव बंद होने के बाद क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत की जाएगी। बिना परमिशन के खुदाई की गई। कोई बड़ा हादसा होता तो कौन जिम्मेदार होता। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।  लाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 41 किलोमीटर क्षेत्र में पीएनजी आपूर्ति प्रभावित हो गई। देर रात तक पुलिस, फायर ब्रिगेड और गेल इंडिया की टीमें मौके पर मौजूद रहीं।


 

पहले से चिह्नित थी पाइपलाइन, फिर कैसे हुई क्षतिग्रस्त?
मेट्रो निर्माण के दौरान भूमिगत गैस पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। गेल इंडिया के अधिकारी के मुताबिक, निर्माण एजेंसी को पाइपलाइन की लोकेशन पहले से बताई गई थी। इसके बावजूद खुदाई के दौरान लाइन पंचर हो गई।

 

धमाके से सहमे दुकानदार...
रात करीब नौ बजे तेज आवाज के बाद गैस की गंध फैलने लगी। खतरा भांपकर दुकानदारों ने शटर बंद किए और लोग मौके से दूर हो गए। पुलिस ने भी एहतियातन आसपास की दुकानों को बंद करा दिया।


 
विज्ञापन

 ठेका बंद, फिर भी धड़ल्ले से बिक रही थी शराब?
घटनास्थल के पास अंग्रेजी शराब और बीयर का ठेका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ठेका बंद होने के बावजूद वहां से धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही थी। गैस रिसाव के बाद मौके पर लोगों के बीच झगड़ा भी हो गया। एक तरफ पुलिस गैस रिसाव के चलते लोगों को घटनास्थल से दूर कर रही थी, वहीं दूसरी ओर शराब की बिक्री को लेकर भी सवाल उठते रहे। मौके पर शराब को लेकर दो पक्षों में हाथपाई भी हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें