फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांबाज यूपी पुलिस: कॉलेज में मध्यान्ह भोजन बनाते समय लगी आग, धधकते गैस सिलिंडर को फटने से पहले फेंका

Fri, 16 Sep 2022 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

चौकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी ने फायर बिग्रेड को सूचना देकर मौके पर पहुंचे और सिलेंडर को उठाकर छत से नीचे फेंक कर ऊपर से मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
1 of 5
जांबाज यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में यूपी पुलिस की जांबाजी की जमकर तारीफ हो रही है। कॉलेज में मध्यान्ह भोजन बनाते समय आग लगने से मची अफरा-तफरी के बीच चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए धधकते गैस सिलिंडर को फटने से पहले कॉलेज से बाहर फेंक दिया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। 
 

मिड-डे मिल बनाते समय गैस सिलिंडर लगी थी आग

थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र स्थित महाकवि देवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छात्र-छात्राएं पढ़ाई में व्यस्त थे। दोपहर के समय रसोइया मुन्नी देवी छत पर मिड-डे मिल बना रही थी। तभी अचानक गैस लीकेज होने के चलते सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर में आग लगते ही रसोइया ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर कुछ लोग छत पर पहुंचे और सिलिंडर को जलता देख पसीने छूट गए। जानकारी होते ही कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गैस सिलिंडर को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सिलिंडर से आग फैलती देख स्टाफ व छात्र बाहर निकल गए। सूचना मिलने के बाद कुसमरा चौकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच फायर बिग्रेड को भी सूचना दे दी गई, लेकिन दमकल कर्मियों के आने से पहले चौकी इंचार्ज ने वो कर दिखाया, जिसे देख सभी हैरान थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
गैस सिलिंडर फेंकते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज की छत पर मिड-डे मिल बनने के दौरान सभी लोग भयभीत थे, दमकल विभाग को भी सूचना दी गई थी, लेकिन समय बीतता जा रहा था, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इस दौरान चौकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी ने साहस दिखाया और साथी कर्मियों के साथ सिलिंडर में लगी आग को बुझाया।

4 of 5
गैस सिलिंडर को फेंका - फोटो : अमर उजाला
गैस सिलिंडर धधक रहा था, जो कभी भी फट सकता है। पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर गर्म सिलिंडर को उठाकर पास ही एक पानी भरे खेत में फेंक दिया। इस दौरान उनकी दो उंगलियां भी झुलस गईं, चौकी इंचार्ज व साथी कर्मियों के साहस व सूझबूझ देख विद्यालय व आसपास के लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
दमकल कर्मियों के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद कॉलेज स्टाफ व छात्रों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने के बाद गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने विद्यालय आकर लीकेज की जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें