फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की किल्लत: ठप होने की कगार पर पेठा-नमकीन उत्पादन, व्यापारी बोले- अफसरों को साैप देंगे फैक्टरी की चाबियां

Thu, 12 Mar 2026 09:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

गैस की किल्लत से अब आगरा की पहचान माने जाने वाले पेठा और नमकीन कारोबार को भी जूझना पड़ रहा है। नाैबत उत्पादन ठप होने की है। व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हालात नहीं सुधरे तो वह फैक्टरियों की चाबी अधिकारियों को साैंप देंगे। 
विज्ञापन
सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईंधन के अभाव में लघु और सूक्ष्म उद्योगों में हजारों भट्ठियां बुझने के कगार पर आ गई हैं। कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत से कारखानों में तालाबंदी की आहट है। सिकंदरा, नुनिहाई से लेकर नूरी गेट तक गैस नहीं मिलने से सैकड़ों लोगों के लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन


एक तरफ जहां घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर प्रशासन मुस्तैद होने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कमर्शियल सिलिंडर की भारी कमी कई उद्योगों की कमर तोड़ रही है। सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र की नमकीन और टेप फैक्टरियों से लेकर नूरी गेट के पेठा कारखाने भी प्रभावित हैं। स्थिति यह है कि अधिकांश कारखानों में गैस का पुराना स्टॉक शुक्रवार तक समाप्त होने वाला है। त्योहारों के बाद से ही नई आपूर्ति ठप पड़ी है। नमकीन उद्योग पर असर पड़ा है।

टेकचंद नमकीन के संचालक मनोज बसरानी ने अपनी व्यथा साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी भट्ठी कमर्शियल सिलिंडरों पर टिकी है। नया स्टॉक न मिलने के कारण अब उत्पादन बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। टेप और पैकेजिंग के लिए भी गैस नहीं है। टेप फैक्टरी संचालक शिव कुमार अग्रवाल का आक्रोश चरम पर है। उन्होंने कहा कि यदि गैस किल्लत का समाधान नहीं हुआ, तो वे अपनी फैक्टरी की चाबियां मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को सौंप देंगे।
विज्ञापन


गेल ने भेजे नोटिस
उद्यमी न केवल सिलिंडर की कमी से जूझ रहे हैं, बल्कि प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के मोर्चे पर भी निराशा हाथ लग रही है। नुनिहाई क्षेत्र में रबर और फाउंड्री उद्योगों को गेल की ओर से गैस उपयोग घटाने के नोटिस जारी किए गए हैं, जिससे उद्यमियों में चिंता है। सिकंदरा क्षेत्र में पीएनजी कनेक्शन के आवेदन लंबे समय से लंबित हैं। उद्यमियों का कहना है कि यदि पाइपलाइन की सुविधा होती, तो सिलिंडरों के लिए उन्हें दर-दर नहीं भटकना पड़ता। अगर अगले 24 घंटों में कमर्शियल आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो केवल फैक्टरियां ही बंद नहीं होंगी, बल्कि उनमें काम करने वाले हजारों दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। पेठा और नमकीन जैसे उत्पाद, जो आगरा की पहचान हैं, बाजार से गायब हो सकते हैं, जिससे कीमतों में भारी उछाल आने की संभावना है। कारोबारी मनोज बसरानी ने कहा कि हम व्यापार करें या गैस ढूंढें। अफसरों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। कोई सुनवाई नहीं हो रही। ताला लटकाना अब मजबूरी है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें