फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट से आपूर्ति बाधित, गैस उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
भारत गैस एजेंसी के एक केंद्र पर लगी लाइन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। हाथरस सलेमपुर स्थित एलपीजी प्लांट पर दिक्कत आने से उपभोक्ताओं को बुकिंग के दस दिन बाद एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति हो पा रही है। जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

भारत गैस की सप्लाई सलेमपुर हाथरस स्थित एलपीजी प्लांट से हैं। यहां से सप्लाई बाधित होने के कारण जिले में गैस की आपूर्ति कम कर दी गई है। नतीजन उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के लिए किसी एजेंसी पर 10 दिन तो किसी पर पांच या छह दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है। जिले की चंद्रा गैस एजेंसी पर जिले में सर्वाधिक उपभोक्ता हैं। यहां गैस की सप्लाई बुकिंग के पांच से छह दिन बाद हो रही है।
इसके अतिरिक्त शहीद प्रवीन कुमार गैस एजेंसी पर गैस की आपूर्ति में सात से आठ दिन का समय लग रहा है। वहीं अशोक वर्मा गैस एजेंसी पर भी बुकिंग के 11 से 12 दिन बाद गैस आपूर्ति हो पा रही है। यही हाल इंडेन का भी है। मोहम्मदाबाद स्थित प्लांट से इंडेन की एजेंसियों को भी प्रतिदिन सप्लाई न मिलने से मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

करहल स्थित एजेंसी पर प्री बुकिंग के बाद लोगों को 15 दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है। भले ही एजेंसी से घरेलू उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं हो पा रही है, लेकिन बाजार में ऊंचे दामों पर सिलिंडर उपलब्ध हैं। इन दुकानदारों को आपूर्ति कहां से हो रही है ये भी जांच का विषय है।
जिले में हाथरस के सलेमपुर प्लांट से सप्लाई है। इस प्लांट पर ऊपर से ही सप्लाई बाधित हो गई है जिसके चलते 60 से 75 प्रतिशत सिलिंडर में कटौती की गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराना संभव नहीं है। आठ अक्तूबर की बुकिंग वालों को आज सप्लाई दी जाएगी। अगले 15 दिन तक इस प्रकार की समस्या रहने की बात कही गई है। तब तक उपभोक्ता धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन

अशोक वर्मा, संचालक वर्मा गैस एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें