फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 हजार कुंतल गन्ना खरीद के लिए किसानों को दी गईं पर्चियां, 72 घंटे तक मान्य

विज्ञापन
कासगंज के ग्रामीण क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में गन्ना कटाई करते किसान - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। गन्ना खरीद की पर्चियां 72 घंटे तक मान्य होंगी। पर्चियां बांटने के बाद चीनी मिल ने ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों पर गन्ने की खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक 90 हजार कुंतल गन्ना खरीदने के लिए पर्चियां बांट दी गईं हैं। किसान फसल की कटाई में जुट गए हैं। चीनी मिल के अधिकारियों को गन्ना अधिकारी ने निर्देशित किया है कि लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन गन्ने की खरीद कराएं।
विज्ञापन

न्यौली चीनी मिल में बॉयलर पूजन होने के बाद पेराई सत्र शुरू हो गया है। चीनी मिल ने गन्ना किसानों को पर्चियां भी भेेज दी हैं। पर्चियों के आधार पर रविवार से केंद्रों पर खरीद शुरू होगी। गन्ना विभाग के अधिकारियों ने बनाए गए खरीद केंद्रों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी देखीं। जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने चीनी मिल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित किए गए लक्ष्य के अनुसार गन्ने की खरीद करते रहे। पहले तीन दिनों में गन्ने की पेराई का जो भी लक्ष्य तय किया गया है, उसका ट्रायल पूरा करें। शनिवार को तराई क्षेत्र में गन्ना किसान खेतों में गन्ना कटाई करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें