फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति ने पूरा नहीं किया एग्रीमेंट, किसानों को नहीं मिल पा रहीं पर्चियां

विज्ञापन
कासगंज की न्यौली चीनी मिल - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में गन्ना खरीद इस बार भी प्रभावित हो सकती है। न्यौली चीनी मिल और गन्ना समिति की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ सकता है। अभी तक मिल और समिति ने गन्ना खरीद की मांग का अनुबंध पूरा नहीं किया है। खरीद की पर्चियां किसानों तक नहीं पहुंच पा रहीं हैं। गन्ना विभाग ने चीनी मिल और गन्ना समिति को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

गन्ने का पेराई सत्र अपने निर्धारित समय से दस दिन पहले से ही पिछड़ गया। अब गन्ना खरीद भी प्रभावित होती दिख रही है। चीनी मिल में ट्रॉयल के दौरान ही तकनीकि खामी आ गई। मिल खामी तो दूर कर रही है, लेकिन गन्ना खरीद के लिए किसानों को पर्चियां नहीं भेजी गईं। 20 नवंबर से गन्ने की पेराई का लक्ष्य तय कर दिया गया।
नियम के अनुसार पेराई शुरू होने के एक सप्ताह पहले तक किसानों के बार गन्ना खरीद की पर्चियां पहुंच जानी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। समिति गन्ना खरीद का मांग पत्र चीनी मिल को भेजकर अनुबंध पूरा करती है, लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। गन्ना अधिकारी ने चीनी मिल और गन्ना समिति को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

पर्चियों के लिए दिए निर्देश
- पर्चियां किसानों को जल्द भेजी जानी हैं, लेकिन अभी तक अनुबंध पूरा न होने के कारण पर्चियां नहीं भेजी गई हैं। नोटिस जारी कर पूछा गया है कि अभी तक पर्चियां क्यों नहीं भेजी गईं। निर्देश दिए हैं तत्काल गन्ना खरीद के लिए पर्चियां किसानों को भेजें- ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
मरम्मत का काम पूरा
- पर्चियां भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है। मिल संचालन के लिए पूरी तरह दुरुस्त है। मरम्मत का काम पूरा है। व्यवस्थित ढंग से मिल चलाने की तैयारी की गई है- एसपी सिंह, महाप्रबंधक चीनी मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें