फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार की इनामी गैंगेस्टर शबनम गिरफ्तार, जमानत पर बाहर आने के बाद हुई थी फरार

Sat, 18 Jul 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
गैंगेस्टर शबनम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा की थाना जगदीशपुरा पुलिस ने शुक्रवार को 10 हजार की इनामी महिला गैंगेस्टर शबनम उर्फ कुसुमा को गिरफ्तार कर लिया। वो डेढ़ साल से गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित थी। वो आगरा से बाहर रह रही थी।
विज्ञापन

 
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह ने बताया कि शाहगंज के नगला खुशहाली निवासी शबनम को उसके डेरे से गिरफ्तार किया गया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वर्ष 2018 में शबनम सहित छह लोगों के साथ चोरी के मामले में जेल भेजा गया था। 


पुलिस से बचने को मुंबई चली गई थी 

जमानत पर बाहर आने के बाद शबनम छिप गई थी। पुलिस ने शबनम सहित छह लोगों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। शबनम पुलिस से बचने के लिए मुंबई चली गई थी। अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी। इसके बाद नागपुर रिश्तेदारों के यहां रही। डेढ़ साल बाद लौटकर आई। उसे उम्मीद थी कि पुलिस अब नहीं पकड़ेगी। मगर, पुलिस को सूचना मिल गई। 
विज्ञापन


पुलिस से बचाने के लिए रहती थी साथियों के साथ 

पुलिस की पूछताछ में शबनम ने बताया कि चोरी की घटना के समय गैंग के साथ रहती थी, जिससे कि पुलिस चेकिंग में पकड़े जाएं तो उसके होने की वजह से पुलिस को शक न हो। उनका गैंग दिन में बंद घरों की रेकी करता। रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। शबनम को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें