फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: होटल में एंपोरियम संचालक को पीटा, कार में तोड़फोड़, गैंगस्टर सहित तीन हिरासत में

Thu, 19 Nov 2020 02:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीवनी मंडी स्थित होटल ताज वे इन में बुकिंग की जानकारी करने पहुंचे एंपोरियम संचालक पवन जैन को होटल में बंद कर जमकर पीटा गया और उनकी कार में तोड़फोड़ की गई। इसका आरोप होटल मालिक गैंगस्टर मनोज गोयल और होटल के स्टाफ पर है। पुलिस ने मनोज, होटल मैनेजर और एक अन्य को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



छत्ता के फ्रीगंज निवासी पवन जैन का फतेहाबाद रोड पर एंपोरियम और ज्वेलरी शोरूम है। उनके बेटे प्रबल जैन के मुताबिक, 19 नवंबर को उनके रिश्तेदार की बेटी की सगाई थी। पिता ने जीवनी मंडी स्थित होटल ताज वे इन बुक किया था। इसमें पार्टी की बात हुई थी। बुधवार रात आठ बजे पवन जैन होटल की व्यवस्थाएं देखने गए। सफाई अच्छी नहीं थी। इस पर उन्होंने मनोज गोयल से शिकायत की। आरोप है कि मनोज गोयल ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाने पर गाली गलौज शुरू कर दी।


विरोध करने पर होटल का गेट बंद करा लिया, मारपीट करने लगे। मनोज गोयल के साथ 10-15 लोग और थे। उन्होंने लात घूंसों से पवन जैन को पीटा। लोगों ने किसी तरह बचाया। उन्हें कार में बैठा दिया। लेकिन, आरोपियों ने कार के भी शीशे तोड़ डाले। रात को पवन जैन ने थाना छत्ता जाकर शिकायत की। पुलिस ने मनोज गोयल, मैनेजर और एक अन्य को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होगा, कार्रवाई की जाएगी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि तेल माफिया मनोज गोयल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त की कार्रवाई हो चुकी है। मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज होगा, कार्रवाई की जाएगी। मनोज गोयल और उसके दो साथी पकड़े हैं।

तेल चोरी के मामले में जा चुका जेल
मनोज गोयल पर मथुरा में रिफाइनरी का तेल चोरी करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें वह जेल गया था। वह हरीपर्वत थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें