फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गिरोह बनाकर अपराध करने वाले पांच आरोपियों पर गैंगस्टर

Tue, 28 Oct 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने गिरोह बनाकर चोरी के आरोपी सरगना सहित पांच पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने केस दर्ज कराया है, पुलिस अपराध से अर्जित इनकी संपत्ति का भी पता करेगी।
विज्ञापन

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गैंग लीडर शाहरुख कुरैशी निवासी दलेल नगर थाना बरनाहल साथी सलमान, जफरुददीन उर्फ जखरुददीन निवासी उमाराय, हाथरस हाल निवासी सिकंदरपुर कोतवाली, राहुल उर्फ पतरा निवासी नगला कीरत, अर्जुन निवासी नगला कीरत के साथ चोरी की वारदात अंजाम देता है। 14 मई को इसी गैंग ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड के स्टोर से चोरी की थी। इसके अलावा भी कई वारदात की हैं। इंस्पेक्टर ने सदर कोतवाली में गिरोहबद्ध अपराध अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें