फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर हो गैंगस्टर की कार्रवाई

Wed, 16 Apr 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को लेकर करणी सेना में आक्रोश है। करणी सेना के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने, बुलडोजर चलाने और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

करणी सेना के जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र सोलंकी एडवोकेट ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म घटना से क्षत्रिय समाज व सर्वसमाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदातें माहौल खराब करती हैं। कहा कि आरोपियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई हो कि जिससे मिसाल बन सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। शासन से मांग की गई कि पीड़िता को आर्थिक सहायक दी जाए। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष मनु प्रताप, शिवकुमार सोलंकी, अमित सोलंकी एडवोकेट, संजय सोलंकी एडवोकेट, सतेंद्र राजपूत एडवोकेट, सोमेश चौहान आदि मौजूद रहे।

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात की कड़ी निंदा की है। एसपी अंकिता शर्मा को सौंपे ज्ञापन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। जिससे आरोपियों को शीघ्र सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि हैवानियत करने वाले आरोपियों को कठोरतम सजा मिले। जिससे इस तरह की घटनाएं न हों। संगठन ने दुष्कर्म पीड़िता को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें