आपराधिक वारदात अंजाम देने में अभ्यस्त चार शातिर अपराधियों के खिलाफ थाना पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब अग्रिम कार्रवाई के लिए अपराध से अर्जित संपत्ति के बारे में जानकारी जुटा है।
थाना पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश गिरोहबद्ध समाज विरोध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत चार शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि करहल क्षेत्र के गांव कैरावली निवासी अनूप, रवि, कुलदीप और सुनील दिवाकर वाहन चोरी आदि की वारदात अंजाम देते हैं। एएसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना अनूप उर्फ अनुज धोबी है, गैंग जनपद के अलावा गैर जनपद में भी आपराधिक घटनाओं को देता आ रहा है। गैंग लीडर व तीनों सक्रिय सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।