कासगंज। यात्री बनकर ऑटो और नकदी लूटने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एसपी के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। निगरानी के लिए आरोपियों की हिस्ट्रीशीट भी तैयार की जा रही है।
इसी वर्ष की 27 जुलाई की रात चामुंडा के निकट सुदीप, अभिषेक और विक्रम बिलराम जाने की कहकर एक ऑटो को बैठे थे। बिलराम नहर के पास ऑटो चालक बबलू को तमंचा व चाकू के बल पर डरा धमकाकर रुकवा लिया। तीनों आरोपियों ने बबलू ने साथ मारपीट कर उससे 2300 रुपये और ऑटो लूट लिया। फिर बबलू को बेहोशी की स्थिति में बिलराम ईदगाह के समीप छोड़कर भाग गए। बबलू ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 24 घंटे में ही लूट का खुलासा कर दिया था। तीनों आरोपी जेल में हैं। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बौत्रे के आदेश पर तीनों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि तीनों आरोपियों की निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही है।