उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीएससी की छात्रा के साथ चार युवकों ने दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को बाइक सवार युवकों ने गुरुवार सुबह सर्विस रोड पर टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद नशीला रुमाल सुंघा कर उसे अगवा कर लिया। नहर पटरी पर ले जाकर झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन छात्रा को लेकर थाना पहुंचे और तहरीर दी।
नसीरपुर थाना क्षेत्र की एक बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा गुरुवार को साइकिल से स्कूल जा रही थी। आरोप है कि जब मंडी समिति के समीप पहुंची तो पीछे आ रहे दो बाइक पर चार युवकों ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी जैसे ही छात्रा नीचे गिरी बाइक सवार दो युवकों ने उसके मुंह पर नशीला रुमाल डाल दिया और उसको अगवा कर अपने साथ ले गए।