न्यू आगरा क्षेत्र की एक छात्रा को डेटिंग पर ले जाकर जूता कारखाना मालिक और उसके दोस्त ने गैंगरेप किया। मोबाइल से वीडियो क्लीपिंग बना ली। छात्रा ने विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता दहशत में आ गई। बुधवार को थाना न्यू आगरा में तहरीर दी। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 16 वर्षीय छात्रा बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है।
एक साल पहले वह सदर बाजार गई थी, यहां पर उसकी मुलाकात मंटोला के आदिल से हुई, उसने खुद को जूता कारखाना का मालिक बताया और उसने दोस्ती कर ली।
दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। आरोप है कि छात्रा को पिछले दिनों आदिल ने डेटिंग पर फतेहाबाद रोड के बसई चौकी क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया।