जीवनी मंडी वाटर वर्क्स पर जनवरी में गंगाजल आ गया लेकिन इस गंगाजल को केवल पुरानी पड़ी लाइनों में ही सप्लाई किया जा रहा है। 180 करोड़ रुपये की गंगाजल वितरण योजना में 80 हजार लोगों को पानी मिलने में अभी दो साल का और वक्त लगेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले ही उन्हें पानी मिल सकता है।
प्रदेश सरकार ने गंगाजल योजना के बाद शहर में उन जगहों पर जहां पानी की पाइप लाइन नहीं है वहां लाइन डालने के लिए योजना पास की। 180 करोड़ रुपये की डीपीआर को बीते साल जुलाई में ही स्वीकृत कर दिया गया था, लेकिन जलनिगम में टेंडर प्रक्रिया लंबी चलने के कारण यह काम फरवरी, 2020 में शुरू हो सका।
ये भी पढ़ें-
चेतावनीः जहां मिलेगी भीड़... उसी को बना देंगे बफर जोन, मिनी लॉकडाउन में रहेगी निजी वाहन पर रोक
जैसे ही काम शुरू हुआ लॉकडाउन शुरू हो गया। लॉकडाउन के 4 महीने काम बंद रहा। अब जब काम शुरू हुआ है तो सेक्टर दो, नीलगिरी समेत 7 में से कुल 5 साइट पर काम चल रहा है।