फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी को जल्द मिलेगी सौगात, पूरे शहर में पहुंचेगा 'गंगाजल', 60 वार्डों के लिए बन रही डीपीआर

Sat, 21 Dec 2019 08:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
गंगाजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजनगरी को जल्द ही एक नई सौगात मिलने वाली है। मेयर नवीन जैन ने नगर विकास मंत्री आशूतोष टंडन से मुलाकात कर दोनों वाटरवर्क्स से पीने के पानी को पूरे शहर में पहुंचाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि घर-घर में गंगाजल को पहुंचाने के लिए पाइप लाइन और टंकियों का निर्माण कार्य शुरु होगा।

विज्ञापन


मेयर नवीन जैन ने लखनऊ में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से मुलाकात में कहा कि आगरा में गंगाजल आ चुका है, लेकिन वाटरवर्क्स से वितरण के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर ही नहीं है। टंकियों और पाइप लाइन के न होने के कारण 60 वार्डों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि शासन ने इसके लिए डीपीआर बनवाने का काम शुरू कर दिया है।

मेयर नवीन जैन ने बताया कि सिकंदरा और जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर गंगाजल मिलने के बाद वितरण के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा। वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक और अंडरग्राउंड टैंक बनाए जाएंगे। इसके लिए जरूरी जमीन की तलाश की जा रही है। क्षेत्रीय पार्षदों और लोगों से टंकी के निर्माण के लिए जगह तलाशने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 60 वार्डों में पहुंचाया जाएगा नल से जल

खतैना, रतनपुरा, फ्रीगंज, घटवासन, विजयनगर, ट्रांस यमुना, लोहिया नगर, नारायच, बेलनगंज, मोतीगंज, रावतपाड़ा, कमलानगर ब्लॉक ई. एफ. जी, धनकोट फव्वारा, काजीपाड़ा, प्रकाश नगर, चारसू दरवाजा, नगला हरमुख, कछपुरा, बुंदू कटरा, मोहनपुरा, बाग मुजफ्फर खां, नाई की सराय, डेरा सरस, नामनेर, बालूगंज, भगवती बाग, कटरा फुलेल, घटिया आजम खां, सीता नगर, मंटोला, शाहदरा, नरायच पश्चिम, तेलीपाड़ा, यमुना प्रकाश नगर, नबल गंज, नूरी दरवाजा, ताल फिरोज गंज, नगला मेवाती, धाकरान, शहीद नगर, जटपुरा, कमलानगर ब्लॉक ए.बी.सी.डी, टेड़ी बगिया, कावेरी कुंज, भूड़ का बाग (कमलानगर एक्सटेंशन), हज्जुपूरा, बल्केश्वर, बाग फरजाना, पीपल मंडी, गुम्मट तख्त पहलवान, सेवला जाट, हिमाचल कॉलोनी, सराय मलूक चंद, ढोलीखार, धांधूपुरा, महादेव नगर, उखर्रा, चावली, गोबर चौकी, विभव नगर आदि शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें