फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में सड़कों पर 'गंगाजल' की बर्बादी, पानी के लिए परेशान हो रही आबादी

Mon, 14 Dec 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • यमुनापार में सात दिन से छह लीकेज... दस हजार लोग परेशान
  • कटरा वजीर खां में सड़क पर बहा गंगाजल, छह माह में छठी बार लीक हुई लाइन
विज्ञापन
सड़क पर बहता 'गंगाजल' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यमुनापार के कटरा वजीर खां में एक किमी के दायरे में सात दिन में छह जगह पानी की पाइपलाइन लीक हुई हैं। इससे गंगाजल सड़क पर फैलकर बर्बाद हो रहा है, जबकि पानी की समस्या से कटरा वजीर खां, ट्रांसयमुना कॉलोनी, रामबाग, सीता नगर के दस हजार लोग परेशान हैं। यहां छह माह में छठी बार लाइन लीक हुई है।

विज्ञापन


यमुनापार में लगातार लीकेज के कारण सड़क पर पानी भर रहा है। सड़क उखड़ गई है। इसके अलावा स्ट्रेजी ब्रिज और वाटरवर्क्स के पास से निकल रही पानी की मुख्य लाइनों में भी लीकेज के कारण यमुनापार को पानी प्रेशर से नहीं पहुंच रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत की। इसके बावजूद लीकेज की मरम्मत नहीं कराई गई। कटरा वजीर खां के भीम सिंह ने बताया कि  शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सीता नगर में भी पानी नहीं मिल रहा है।


सड़क पर पानी हो रहा बर्बाद
सीता नगर निवासी संजय अग्रवाल ने बताया कि एक तो पहले ही पानी नहीं मिल रहा, सड़कों पर पानी बर्बाद होते हुए देखते हैं तो गुस्सा आता है। पानी की जलकल अधिकारियों को कोई कद्र नहीं है। लीकेज बंद हों तो घरों तक पानी पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos

ट्यूबवेल से भी राहत नहीं
कटरा वजीर खां के अनिल कुशवाह ने कहा कि यमुनापार में पानी की समस्या को दूर करने के लिए ट्यूबवेल लगवाए पर कोई राहत नहीं मिली। पानी की टंकियां बनी खड़ी हैं। लाइन भी बिछी है, पर पानी नहीं आता। समग्र योजना बनाए बगैर पानी की यही समस्या बनी रहेगी। 

लीकेज की करा रहे हैं मरम्मत
जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने कहा कि यमुनापार पानी की लाइनों में लीकेज की मरम्मत करा रहे हैं। जहां से शिकायतें मिल रही हैं, वहां टीम पहुंचती है। शिकायत के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा एप बनाया गया है। उसका उपयोग करें। उससे मॉनीटरिंग भी आसान है कि शिकायत का निदान हुआ या नहीं। 
विज्ञापन

छह महीने में समाधान की योजना तक न बनी
यमुनापार पेयजल संकट को देखते हुए जुलाई में हुई मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर अनिल कुमार ने जलकल और जलनिगम अधिकारियों को योजना बनाने के निर्देश दिए थे ताकि अगली गर्मी से पहले ही यमुनापार के लिए पानी पहुंचाया जा सके, लेकिन 6 महीने के बाद भी यमुनापार में पानी के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई। 

सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, मेयर नवीन जैन और एत्मादपुर विधायक रामप्रताप सिंह चौहान की संयुक्त बैठक और निरीक्षण में भी तय हुआ था कि दीर्घकालीन और तत्कालिक राहत के उपाय किए जाएं, जिनमें यमुना पार के लिए अलग से मिनी वाटरवर्क्स बनाने की योजना भी बनानी थी, लेकिन इनमें से कोई कदम नहीं उठाया गया।

'जलकल और जल निगम में समन्वय बनाएंगे'
मेयर नवीन जैन ने कहा कि यमुनापार में पानी की समस्या दूर करने के लिए ट्यूबवेल योजना में जरूरत पड़ी तो नए ट्यूबवेल बढ़ाए जाएंगे। जिन घरों में कनेक्शन हो चुके हैं, वहां पानी क्यों नहीं पहुंच रहा, इसके लिए जलकल और जलनिगम के बीच समन्वय बनवाया जाएगा ताकि गर्मी से पहले पानी की समस्या दूर हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें