फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रहे छात्र को डीसीएम ने मारी टक्कर, मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम

Sun, 13 Dec 2020 03:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • जीटी रोड पडुआ चौराहा के पास हुआ हादसा
  • पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
विज्ञापन
यश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जनपद में जीटी रोड पर पडुआ चौराहा के पास कोचिंग जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे छात्र को डीसीएम ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के मोहल्ला तमोलियान निवासी वीरेश कुमार का 15 वर्षीय पुत्र यश यादव कक्षा 10 का छात्र था। रविवार को वह पिता व चचेरे भाई ललित के साथ जीटी रोड पडुआ चौराहा के पास शहर स्थित कोचिंग जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। सुबह करीब आठ बजे बेवर की तरफ से आ रही डीसीएम ने यश को टक्कर मार दी।

हादसे में यश की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


तीन भाई बहन में बड़ा था यश
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला यश यादव तीन भाई-बहन थे। यश सबसे बड़ा था, 13 वर्षीय बहन दीक्षा और 10 वर्षीय भाई अक्षय हैं। हादसे में किशोर की मौत के बाद माता पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। वहीं चालक की तलाश कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें