ट्यूबवेल से भी राहत नहीं
कटरा वजीर खां के अनिल कुशवाह ने कहा कि यमुनापार में पानी की समस्या को दूर करने के लिए ट्यूबवेल लगवाए पर कोई राहत नहीं मिली। पानी की टंकियां बनी खड़ी हैं। लाइन भी बिछी है, पर पानी नहीं आता। समग्र योजना बनाए बगैर पानी की यही समस्या बनी रहेगी।
लीकेज की करा रहे हैं मरम्मत
जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने कहा कि यमुनापार पानी की लाइनों में लीकेज की मरम्मत करा रहे हैं। जहां से शिकायतें मिल रही हैं, वहां टीम पहुंचती है। शिकायत के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा एप बनाया गया है। उसका उपयोग करें। उससे मॉनीटरिंग भी आसान है कि शिकायत का निदान हुआ या नहीं।