फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था पर कोरोना का ग्रहण, दशहरा के स्नान पर रहेगी लॉकडाउन की पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सोरों/गंजडुंडवारा। कोरोना काल में भगवान की आस्था पर भी लॉकडाउन की पाबंदियां हैं। सार्वजनिक सामाजिक व धार्मिक आयोजनों पर रोक है। ऐसे में एक जून को होने वाले गंगा दशहरा पर्व पर घाटों पर स्नान पर रोक रहेगी। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर्व पर स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन गंगास्नान करने से जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलने की मान्यता है। इसे गंगा का अवतरण दिवस माना जाता है। प्रतिवर्ष इस पर्व पर कासगंज जिले के लहरा गंगाघाट, कादरगंज गंगाघाट, तीर्थनगरी सोरों के हरिपदी गंगाघाट, पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती थी। लेकिन इस बार घाटों पर पुलिस तैनात रहेगी। गंगा घाट पर आकर दान आदि करने वालों को भी घरों में ही पूजन कर दान पुण्य करना होगा।
अस्थि विसर्जन पर नहीं होगी पाबंदी
गंगाघाटों पर राजस्थान, मध्यप्रदेश समते अन्य राज्यों से लोग स्नान करने आते हैं। लेकिन इस बार केवल अस्थि विसर्जन करने वालों को ही आने दिया जाएगा। सोरों में पुलिस ने अस्थि विसर्जन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए टीम बना दी है।
विज्ञापन

गंगाघाटों की सीमाएं सील रहेंगी
जिले में गंगाघाटों की ओर जाने वाली सीमाएं सील रहेंगी। सोरों के अलावा कछला के कासगंज बरेली रोड पर बैरिकेडिंग होगी। कादरगंजघाट की ओर जाने वाले हाईवे उस्मानपुर, बहरोचपुर, छितैरा, तरसी चौराहा पर बैरिकेडिंग होगी।
बोले पुरोहित, घरों में करें मां गंगा की स्तुति
वैशाख की सप्तमी को गंगा हिमालय में प्रकट हुईं थीं। जिन्हें भगवान शिव ने अपनी जटाओं में रखा था। गंगा अवतरण दिवस पर स्नान का विशेष महत्व है। लॉकडाउन के कारण इस बार घाटों पर स्नान नहीं होगा। इसलिए श्रद्धालु घर में ही रहें और घर पर ही मां गंगा की स्तुति करें- नीतेश मेदावर।
- पानी में गंगाजल डालें और फिर भगवान शिव एवं मां गंगा की अराधना करते हुए घरों में ही स्नान करें। स्नान के बाद शरबत, फल आदि का दान करें और सूखी खाद्य सामग्री भी दान कर पुण्य लाभ कमाएं।- पंडित रामबल्लभ भारद्वाज।
वर्जन-
- लॉकडाउन के कारण गंगा दशहरा पर्व पर गंगाघाट पर स्नान करने पर पाबंदी रहेगी। घाटों पर पुलिस तैनात की जाएगी। घाटों पर किसी तरह के धार्मिक अनुष्ठान नहीं होंगे। इन पर पूरी तरह रोक है।- सुशील घुले, एसपी।
- कछला गंगाघाट बदायूं की सीमा में हैं वहां दशहरा पर्व पर भीड़ न उमड़े, लोग स्नान को न पहुंचें इसलिए सीमाएं सील रहेंगी। बरेली-कासगंज रोड पर बैरिकेडिंग की जाएगी। - जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी सिटी, बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें