फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की बढ़ती लहरों से किसान परेशान, पहाड़ों की बारिश से उफान पर नदी

Wed, 14 Aug 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
गंगा में कछला पुल पर पांच सेंटीमीटर बढ़ा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश ने गंगा नदी को उफान पर ला दिया है। जिले में गंगा का पानी धीरे धीरे अब खेतों की ओर बढ़ने लगा है। मचलती लहरों किसानों की धड़कन बढ़ा रहीं हैं। सिंचाई विभाग सतर्कता के बीच कटान पर निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा बैराज से निरंतर पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में कछला पर गंगा उफान पर है। साधारण बाढ़ से लो फ्लड के हालात हैं। हालांकि गंगा का पानी बढ़ने के साथ ही किसानों की चिंताएं भी बढ़ रही हैं।

लहरा, बघेला सहित कई गांव में गंगा का पानी धीमे धीमे खेतों की ओर बढ़ने लगा है। यदि पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले कुछ ही दिनों में पानी फसलों तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिंचाई विभाग के अफसरों को भी बाढ़ की चिंता सता रही है। विगत 24 घंटे में जलस्तर बढ़ा है। कछला पुल पर पांच सेंटीमीटर पानी बढ़ गया है। इसके अलावा बैराजों से जो पानी छोड़ा गया है वो आने वाले दिनों में बाढ़ का खतरा बढ़ा देगा।

संजय शर्मा, बाढ़ प्रभारी का कहना है कि गंगा में पानी बढ़ता जा रहा है। बैराजों से और भी पानी छोड़ा गया है जो अभी कछला गंगानदी पर जलस्तर बढ़ाएगा। पूरी निगरानी कर रहे हैं।

जलस्तर पर एक नजर
- 107416 क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया।
- 88846 क्यूसेक पानी बिजनौर से छोड़ा गया।
- 59063 क्यूसेक पानी नरौरा से छोड़ा गया।
- 163.35 मीटर के निशान पर कछला पुल पर जलस्तर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें