फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की अविरलता और स्वच्छता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को गंगा की अविरलता और स्वच्छता कार्यक्रम के तहत लघु नाटक का मंचन किया गया। छात्राओं ने गंगा की महत्ता को बताया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या सुमन यादव ने कहा गंगा की अविरलता और स्वच्छता समाज हित में जरूरी है। शनिवार को हुए कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमन यादव ने कहा गंगा का विशेष महत्व है। गंगा की अविरलता और स्वच्छता के लिए शासन स्तर से काम किया जा रहा है। निधि, तनिष्का, तान्या, गौरी, अंशिका ने मंचन किया।
प्रधानाचार्या ने छात्राओं को गंगा सहित किसी भी नदी में गंदगी नहीं करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नदी की अविरलता और स्वच्छता का संकल्प दिलाने को कहा। प्रेमलता यादव, आशा शर्मा, सरोज यादव, आशी सिंह, बीना राजपूत, बीपी सिंह यादव, सुनीता देवी, शैली पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें