मुख्यालय स्थित कोल्ड चैन से कोरोना वैक्सीन भिजवाते सीएमओ डॉ. एके पांडेय
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) कर रहा है। शनिवार को वैक्सीन पहुंचाने का पूर्वाभ्यास किया गया। सीएमओ ने कार्यालय स्थित कोल्ड चैन से वैक्सीन वाहन को रवाना किया। जो पांच केंद्रों पर वैक्सीन लेकर पहुंचा।
जिले में कोरोना टीकाकरण में औसतन 30 केंद्रों पर एक दिन में टीकाकरण होना है। इसके लिए 11 जनवरी को सभी केंद्रों पर ड्राई रन भी प्रस्तावित है। इससे पहले शनिवार को कोरोना वैक्सीन पहुंचाने का पूर्वाभ्यास किया गया। जिला मुख्यालय स्थित कोल्ड चैन से वैक्सीन लेकर एक टीम को पुलिस सुरक्षा के बीच सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने सुबह साढ़े दस बजे रवाना किया।
टीम ने जागीर, किशनी, करहल समेत पांच केंद्रों पर समय से वैक्सीन पहुंचाने का काम किया। सीएमओ ने बताया कि रविवार को दूसरे रूट पर वैक्सीन पहुंचाने का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर, आमिर अली, हरिभान सिंह, बिंदु कुशवाह, डॉ. राजविक्रम, डॉ. पपेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, संजय पंकज शर्मा, इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप सिंह व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।