फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा : बटेश्वर में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, किया भोलेनाथ का जलाभिषेक,भोर से ही यमुना घाटों पर जुटने लगी थी भक्तों की भीड़, गूंजते रहे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बटेश्वर। गंगा दशहरा पर तीर्थ स्थल बटेश्वर में सोमवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जहां आगरा सहित आसपास के कई जिलों मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि से आए श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी यमुना नदी में डुबकी लगाई। ब्रह्मलालजी महराज समेत अन्य शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा तीर्थ क्षेत्र जयकारों से गूंजता रहा। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर भी दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन

तीर्थधाम में भक्तों की अगाध श्रद्धा और समर्पण का रूप भी देखने को मिला, जहां तमाम श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ति के उद्देश्य से मंदिरों की ओर लेट-लेटकर और डंडौती परिक्रमाएं कीं। लाखों की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से सुरक्षा, सफाई के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें