फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों के बीच विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
फोटो।निबोहरा में मारपीट में घायल मां बेटा अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
्रफतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव भोगपुरा में बच्चों के विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव भोगपुरा निवासी श्रीमती पत्नी कालीचरन ने बताया कि रविवार की शाम उनका 11 वर्षीय पुत्र पंकज गांव में खेल रहा था। इसी दौरान गांव की ही पपीसा पत्नी यशपाल के पुत्र से उसका विवाद हो गया। इसकी शिकायत उसने दूसरे पक्ष के घर जाकर की। इसके कुछ समय बाद ही आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से उसके घर पर हमला कर दिया, जिसमें वह और उनका पुत्र पंकज घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष की पपीसा भी घायल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें