गंगा दशहरा पर मैली यमुना में स्नान करेंगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। जिले में गंगा नहीं हैं लेकिन हजारों लोग यमुना में स्नान करने जाते हैं। यमुना नदी इस समय काफी मैली है। घाट अस्तित्व खो चुके हैं। यमुना किनारे गंदगी का अंबार है। मैली यमुना में लोग स्नान के लिए मजबूर होंगे।
पसीने वाले हनुमान बाबा घाट पर जहां गंदगी के कारण लोग यमुना के जल से आचमन करने से बच रहे है, वहीं अन्य स्थानों पर घाट का नाम तो दिया गया है। लेकिन घाटों का अस्तित्व दिखाई नहीं देता। मुख्य रुप से तीन घाट हैं। इनमें एक ही घाट बचा है। इस घाट पर भी गंदगी का अंबार है।
मंदिर के सेवादार रनवीर सिंह का कहना है कि बीस साल से बाबा की सेवा करने के साथ ही घाट की सफाई खुद करते है। आस्था होने के कारण प्रतिदिन यमुना में स्नान करने के बाद ही दूसरा काम किया जाता है।