कासगंज के सोरों की हरि की पैड़ी में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : KASGANJ
सोरों। भैया दूज के मौके पर एमपी, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लोगों ने सोरों स्थित हरिपदी गंगा में स्नान किया। स्नान के बाद बहनों ने पूजा अर्चन कर यम से भाई के लिए दीर्घायु मांगी। मान्यता है कि हरि की पौड़ी में भैया दूज पर स्नान करने से भाई बहनों को दीर्घायुु प्राप्त होती है।
इसी के चलते बढ़ी संख्या में लोग हरि की पौड़ी पर पहुंचे। सुबह से ही लोग बसों व अन्य माध्यम से हरि की पैड़ी पर पहुंच गए। देर शाम तक गंगा स्नान कर परिक्रमा मार्ग पर देव मंदिरों पर देवदर्शन किए और पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। वहीं तीर्थनगरी के अन्य मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।