फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में किशोरी से गैंग रेप, किया क्षेत्र में बदनाम

Wed, 04 Feb 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। किशोरी को उसके घर में ही तीन युवकों ने तमंचे के बल पर बांध लिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। अश्लील क्लीपिंग भी बना ली। इतना ही नहीं अन्य युवकों के मोबाइल में डाउनलोड कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना 15 जनवरी की है। एत्माद्दौला क्षेत्र के रहने वाले फैक्ट्री मजदूर की 15 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि क्षेत्र के रहने वाले राजेश, नरेश और जयवीर जबरन घुस आए। एक ने तमंचा तान दिया। इसके बाद उसे बांध लिया। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील क्लीपिंग बना ली। क्लीपिंग इंटरनेट पर डाल कर बदनाम करने की धमकी देकर भाग गए। किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को बताई। लोकलाज के भय से शिकायत थाने तक नहीं पहुंची। चार दिन पहले परिवारीजनों को पता चला कि आरोपियों ने क्लीपिंग को अन्य युवकों के मोबाइल में डाउनलोड कर दिया है। इससे पीड़िता दहशत में आ गई। मां ने थाना एत्माद्दौला में शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
दहशत में परिवार
युवकों की हरकत से पीड़ित परिवार दहशत में हैं। युवकों ने पीड़िता को गांव में बदनाम कर दिया है। इस कारण उनका क्षेत्र में रहना भी मुश्किल है। परिवार गरीब भी है। बताया गया है कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पर आरोपियों ने अपने मोबाइल से क्लीपिंग को डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें