फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑटो में मंगलसूत्र चोरी करने वाली महिला गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। ऑटो में सवारी बनकर महिलाओं के गहने चोरी करने वाले शाहगंज आगरा के एक महिला गिरोह का बाह पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चोरी किए गए मंगलसूत्र समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें एक गिरोह की सरगना है, जिसे पहले भी जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के रामनगर निवासी भारती सोमवार सुबह अपने मायके गुंगावली से ससुराल जा रही थीं। वह बटेश्वर के खांद चौराहे से एक ऑटो में बैठी थीं। ऑटो में बैठी दो अन्य महिलाओं ने भारती को जबरन अपने बीच बिठा लिया। रास्ते में भारती ने देखा कि उनका पहना हुआ मंगलसूत्र गायब था। उन्होंने ऑटो सवार दोनों महिलाओं पर चोरी का शक जताया। भारती की शिकायत पर बाह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने चोरी के खुलासे के लिए एक पुलिस टीम बनाई।
पुलिस टीम ने मंगलवार को महज 12 घंटे में कार्रवाई की। टोका मई के पास से शाहगंज रेल पटरी की झुग्गी में रहने वाली सरिता और विशाखा को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 10 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र और 530 रुपये बरामद हुए। एसीपी ने बताया कि सरिता को 2016 में मथुरा जंक्शन पर जीआरपी ने चोरी करते हुए गिरफ्तार किया था। पूछताछ में महिलाओं ने अपनी जरूरतों के लिए चोरी की वारदातें करने की बात कबूली। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें