फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होश उड़ा देने वाला चोरों का खुलासा...दिन में ऑटो से रेकी, रात में दुकान साफ; चोरी का समय भी होता है तय

Sun, 16 Feb 2025 10:04 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

हाल ही में कई दुकानों के ताल चटकाए गए थे। पुलिस दुकानों में चोरी करने वाले गैंग की तलाश में जुटी थी। एक ऑटो से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा, जिसके आधार पर गैंग को पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा पुलिस ने चोरों के गिरोह के सरगना सहित तीन को गिरफ्तार किया है। सरगना पूरन उर्फ कुन्ना दिन में ऑटो चलाता था। इस दाैरान प्रमुख बाजारों में दुकानों की रेकी करता था। रात दो बजे राजस्थान के साथियों के साथ वारदात को अंजाम देता था। 
विज्ञापन


सब्बल से दुकान का ताला तोड़ते थे। इसके बाद शटर उठाकर सामान ऑटो से ले जाते थे। आरोपी के साथी भी दिन में ट्रक के टायर पंक्चर ठीक करने की दुकान पर नाैकरी करते थे। आवास विकास काॅलोनी निवासी मनीष जेठी की रोहिनी रोयल कांप्लेक्स स्थित कास्मेटिक की दुकान में 11 फरवरी को वारदात हुई थी। 

इसी दिन चोरों ने कारगिल स्थित विश्वकर्मा कांप्लेक्स में आकाश कुमार सहित चार दुकानों को निशाना बनाया था। पुलिस गिरोह की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज में रात के समय एक संदिग्ध ऑटो             नजर आया। उसके नंबर के बारे में पता किया। 
विज्ञापन


इससे पुलिस को सुराग मिल गया। एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह ने बताया कि मिढ़ाकुर, किरावली निवासी पूरन उर्फ कुन्ना, धाैलपुर (राजस्थान) निवासी सनी और अमन उर्फ लत्ता को गिरफ्तार किया है। पूरन ऑटो चलाता है। 

वह दिन में रेकी कर लेता है, जिन भी मार्केट में जाता है, वहां की दुकानों को देखता है। वह पुलिस की गश्त के बारे में पता कर लेता है। उसके साथी अमन और सनी टायर पंक्चर की दुकान पर काम करते हैं। इस दाैरान ट्रकों को खोलने के लिए बड़ी सब्बल का प्रयोग करते हैं। 

इसी सब्बल से आरोपी दुकानों के शटर में अंदर की तरफ लगे ताले को तोड़ देते थे। इसके बाद शटर को उठाते थे। चोरी के सामान को ऑटो में रखकर ले जाते थे। चोरी के लिए रात दो से चार बजे के बीच का समय चुनते थे। 

इस समय पुलिस की गश्त भी नहीं मिलती थी। उनके दो साथी धाैलपुर निवासी अरमान और फैजान फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। आरोपियों से एक ऑटो, 5105 रुपये, दो घड़ी, सोने के जेवरात, एलईडी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें