फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: कोल्ड ड्रिंक लेने गई बालिका से चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Apr 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा
  • दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश  
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में एक बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना जमुनापार के एक गांव में दुकान पर कोल्डड्रिंक लेने गई बालिका से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। रोते हुए बालिका ने घर जाकर परिजनों को पूरी घटना बताई। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पिता की तहरीर पर थाना जमुनापार में मुकदमा दर्ज करते हुए बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने थाने पर पहुंचकर जानकारी ली और तत्काल आरोपियों को पकड़ने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने धमकाया
थाना जमुनापार के एक गांव की रहने वाली 11 साल की बालिका रविवार दोपहर एक बजे दुकान पर गई थी। इस दुकान पर कोल्डड्रिंक आदि सामान की बिक्री होती है। दुकानदार मुकेश ने बालिका को अंदर बुला लिया। इसके बाद यहां पर चार युवकों ने बालिका से सामूहिक दुष्कर्म किया। इन चारों ने बालिका को धमकाया कि घर पर कुछ मत बताना। रोते हुए बालिका घर पहुंची तो परिजनों ने कारण पूछा। बालिका ने दुकान में हुई घटना के बारे में बता दिया। इसके बाद पिता ने जमुनापार पुलिस को सूचित किया। 
ये भी पढ़ें- दगाबाज दोस्त: एक करोड़ रुपये के लिए अगवा किया छात्र, मुठमेड़ में दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड को लगी गोली 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना जमुनापार प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ दुकानदार मुकेश, मनोज को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पिता की तहरीर पर गांव के मुकेश, मनोज, शिब्बू, ओमवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे के बाद बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। एसपी सिटी ने बताया कि दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। जल्द ही फरार आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें