फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कहीं आपके आधार कार्ड से तो नहीं करा लिया लोन? गैंग ने 250 लोगों को बनाया शिकार; एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Feb 2026 06:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

लोगों के आधार कार्ड पर धोखे से लोन कराने वाला गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने ऐसे ही गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरोह अब तक 250 लोगों को शिकार बना चुका है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों के आधार कार्ड की फोटो और पता बदलकर बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से लोन कराने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने 5 वर्षों में 250 लोगों से 2.5 करोड़ से अधिक की ठगी की वारदात स्वीकार की है। पुलिस दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


डीसीपी वेस्ट और साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि 6 अप्रैल 2025 को साइबर क्राइम थाना में शास्त्रीपुरम निवासी शैलेंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि बजाज फाइनेंस से किसी व्यक्ति ने उनके नाम पर एक आईफोन और दो अन्य मोबाइल फाइनेंस कराए हैं। कंपनी उनसे किस्तों की मांग कर रही है। जांच करने पर पता चला कि पीड़ित के आधार कार्ड को एडिट कर उसमें दूसरी फोटो और पता बदलकर मोबाइल फाइनेंस कराए हैं। 

 

आरोपी ने आधार कार्ड की मदद से पीड़ित की सिबिल में तीन नई मेल आईडी जोड़ रखी थीं। पुलिस ने मामले की जांच के बाद मंगलवार को एक आरोपी नारायण उर्फ नितिन चौरसिया निवासी न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्तमान में गढ़ी भदौरिया के चाणक्य पुरी में रह रहा था। उसके पास से एक मोबाइल, आधार कार्ड और एक हजार रुपये बरामद हुए हैं। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन

पांच साल में 250 लोगों के नाम से कराए 2.5 करोड़ के लोन
पुलिस को आरोपी के नारायण, नितिन ,मनोज और शैलेन्द्र नाम से कई लोन लेने की पुष्टि हुई। उसने पूछताछ में बताया कि साथी दिल्ली निवासी सन्नी उर्फ प्रमोद और संजेश के साथ मिलकर वह 5 वर्षों में 250 से अधिक लोगों के नाम से 2.5 करोड़ से अधिक के लोन करा चुका था। जिस पते पर वह किराए पर रहता था, लोन की केवाईसी उसी पते पर करवाता था। मकान मालिक को भी एडिट किया आधार कार्ड देकर फर्जी नाम बताता था। बैंक की रिकवरी आने से पहले ही ठिकाना बदल देता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें