फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कलेक्ट्रेट में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, डीएम ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 03 Oct 2025 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो28गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण करते डीएम प्रणय सिंह । स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम से हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सादगी से देश को आजादी दिलाई जबकि शास्त्री जी ने अपने जीवन से ईमानदारी, सादगी और राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश की। शास्त्री जी का दिया गया नारा जय जवान, जय किसान आज भी प्रासंगिक है और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करता है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने विकास भवन सभागार में अपने विचार रखे। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में भी गांधी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिग्विजय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद अंसारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें