फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सुबह-सुबह हादसा: गांधी आश्रम की दीवार गिरी, तीन बच्चे आए चपेट में; दो की हालत गंभीर

Mon, 04 Sep 2023 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

गांधी आश्रम की दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में तीन मासूम आ गए। दीवार गिरने के साथ हुए धमाके को सुन लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। तीनों ही बच्चों को बाहर निकाला गया। दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
गांधी आश्रम की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना हरीपर्वत क्षेत्र के अंतर्गत केटीएल शोरूम के  पास सोमवार सुबह हादसा हो गया। यहां गांधी आश्रम की दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में तीन मासूम आ गए। दीवार गिरने के साथ हुए धमाके को सुन लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। तीनों ही बच्चों को बाहर निकाला गया। दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन



केटीएल शोरूम के पास गांधी आश्रम की आज सुबह 5.30 बजे  दीवार गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए, जिसमें 2 बच्चों गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर क्षत्रिय पुलिस और क्षत्रिय पार्षद किशन नायक पहुंच गए। 

घायल हुए डोरिस पुत्र रोहतास, काकुल पुत्री रोहतास और लक्ष्य पुत्र रोहतास जिला अस्पताल में भर्ती है। बताया गया है कि दीवार कई वर्षो से गिरासू थी। गांधी आश्रम के संचालकों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि गांधी आश्रम अगर इस मामले को संज्ञान में लेता तो ये दुर्घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें