कुसमरा में दौड़ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी को पुरस्कार देते अतिथि
- फोटो : MAINPURI
कुसमरा (मैनपुरी)। रामलीला मैदान में क्लाइमेक्स एकेडमी की ओर से 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सैफई के गौरव ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शुभारंभ चेयरमैन संजय गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजक अमित दुबे ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। सैफई निवासी गौरव यादव ने 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता को चार मिनट 19 सेकेंड में पूरा करके प्रथम स्थान प्राप्त कर 2100 रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त किया।
कुसमरा निवासी अंकित ने दौड़ को चार मिनट 27 सेकेंड में पूरा कर 1100 रुपये का नगद पुरस्कार हासिल किया। मैनपुरी निवासी अंकित ने चार मिनट 29 सेकेंड में पूरा करते हुए 500 रुपये का पुरस्कार पाया। इस मौके पर अनूप पांडेय, सतीश चंद्र पांडेय, राहुल मिश्रा, गुंजन कुशवाह, भीम दुबे, अभिषेक, आकाश अवस्थी, सत्यम, सलभ तिवारी, कल्लू चौबे, अर्जुन दुबे, अनुराग, सौरभ यादव, अंकित पाल, अतुल यादव, सूरज, मोहित यादव मौजूद रहे।