फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगजीत नगर में बंद मकान में चल रहा था जुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस ने एक मकान पर दबिश दी। मौके से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके कब्जे से करीब 70 हजार की नकदी बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान गृहस्वामी छत से कूद कर भाग गया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार की देर शाम सूचना मिली कि खरगजीत नगर स्थित एक घर में जुआ चल रहा है। सूचना पर सीओ सिटी अभय नारायण राय ने इंस्पेक्टर कोतवाली को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई। पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी तो उसमें जुआ खेल रहे लोगों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने 12 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं गृहस्वामी सुभाष पाठक छत से कूद कर भाग गया। पूछताछ करने पर पकडे गए लोगों ने अपने नाम विकास कुमार, राहुल, अन्नू निवासी वंशीगोहरा, नितिन अरोरा, दीपक अरोरा, टिंकू नारन, रोहन निवासी पंजाबी कालोनी, प्रमोद कुमार, टीटू गुप्ता, राजेश, विष्णु प्रताप सिंह उर्फ सिंटू निवासी मोहल्ला खरगजीत नगर और सागर गुप्ता निवासी रामबाग बताया। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि पकडे गए लोगों के कब्जे से करीब 70 हजार रुपये बरामद हुए हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद सभी को न्यायालय में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें