फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल इनफेक्शन से वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। यहां सांस लेने में दिक्कत, अस्थमा और हार्टअटैक से पीड़ित 21 मरीजों को भर्ती कराया गया। वायरल इंफेक्शन से पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद चल रही है। ऐसे में अस्पताल की इमरजेंसी और फीवर क्लीनिक पर ही मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। शुक्रवार को फीवर क्लीनिक पर 60 मरीजों को उपचार दिया गया, जबकि इमरजेंसी में 45 मरीजों को उपचार दिया गया। इनमें से 21 मरीज गंभीर हालत होने पर भर्ती कराए गए। औंछा थाना क्षेत्र के गांव रुरिुया निवासी 66 वर्षीय बालिस्टर सिंह पिछले कुछ दिनों से वायरल इंफेक्शन की चपेट में थे। परिजनों ने उन्हें बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग का कहना है कि कोरोना महामारी के बीच लोग अपने घरों पर ही रहें सुरक्षित रहे। जरा भी दिक्कत होने पर उपचार लें। उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें