फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला टटी में पकड़ा जुए का अड्डा, चौकी इंचार्ज निलंबित

Sun, 16 Nov 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस ने जुए के अड्डे पर कार्रवाई की। एसओजी और सर्विलांस टीम ने सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला टटी में जुआ खेलते 14 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। इनमें से सात एटा जिले के रहने वाले हैं। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर नदरई चौकी प्रभारी अवधेश कुमार को एसपी ने निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार देर रात एसओजी व सर्विलांस टीम की टीम ने सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला टटी गांव में कार्रवाई की। यहां कोमल सिंह के घर पर जुआ चलता मिला। पुलिस टीम ने मौके से हार-जीत की बाजी लगाते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1,10,000 रुपये, 13 मोबाइल, 4 बाइक और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में मनीष कुमार निवासी मोहल्ला नबाब, रामवीर निवासी नगला मुण्डा, इमरान निवासी नगला गुलाबी, सुनील कुमार निवासी नगला पोपी, संतोष निवासी नगला टटी, जितेन्द्र सिंह निवासी बांकनेर, सुभाष बघेल निवासी नगला गुलाबी शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके लिए एटा जिले में थाना मिरहची के भूपसिंह निवासी रसूलपुर बढौली, दयारामसिंह निवासी सूरतपुर माफी, जीतू निवासी जिन्हैरा, सौरभ उर्फ कन्हैया निवासी जिन्हैरा, गौरव कुमार निवासी गड्ढा मौहल्ला, अवधेश कुमार निवासी न्याज नगर और राजेन्द्र सिंह निवासी जिन्हैरा को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक मुकदमा दर्ज किया गया है। नदरई चौकी प्रभारी अवधेश कुमार को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें