फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फर्नीचर व्यापारी के घर दिनदहाड़े चोरी, गहने व नकदी ले गए चोर; मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी

Thu, 06 Jun 2024 09:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी में फर्नीचर व्यापारी के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर गहने व नकदी ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज करके चोरों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दिनदहाड़े चोरों ने फर्नीचर व्यापारी के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर मेन गेट से कूदकर अंदर गए। कमरे और अलमारी का लॉक तोड़कर गहने और 1.75 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार के लोग प्लॉट पर बन रहे दूसरे मकान को देखने गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


घटना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के पांडव विहार की है। यहां के निवासी मोहर सिंह फर्नीचर व्यापारी हैं। वह अपने भाई के साथ एक ही मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे वह अपने परिवार के साथ प्लाट पर बन रहे दूसरे मकान को देखने के लिए गए थे। घर के मेन गेट पर ताला लगा था। अपराह्न 2:30 बजे घर वापस पहुंचे। 

मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गए। देखा तो कमरे के ताले के साथ अलमारी का भी लॉक टूटा था। सामान फर्स पर बिखरा पड़ा था। चेक करने पर पता चला कि चोर अलमारी में घर गहनों के साथ 1.75 लाख रुपये की नकदी भी ले गए। ट्रांसयमुना थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें