कासगंज पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस को लेकर परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल करतीं महिला पुलिसकर्मी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस फुल ड्रेस रिहर्सल में एसपी सुशील कुमार घुले ने पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों की परेड देखी और परेड में नजर आईं खामियों को दूर कराया। इसके अलावा कार्यक्रम के आयोजन में भव्यता देने के संबंध में प्रभावी दिशा निर्देश दिए।
पॉलिटेक्निक ग्राउंड में संचालित पुलिस लाइन में परेड के लिए ग्राउंड में व्यवस्थाएं बनाई जा रहीं हैं। ग्राउंड की सफाई लगातार चल रही है। ग्राउंड की साज सज्जा के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। फूलदार फुलवाड़ी के पौधे भी पुलिस ग्राउंड की सज्जा के लिए मंगवाए गए हैं। पूरे मैदान का ले आउट तैयार किया गया है। पुलिस के अधिकारी पूरी नजर परेड की व्यवस्थाओं और गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए बनाए हुए हैं। सभी थानों के प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों ने मंगलवार की परेड में हिस्सा लिया।
गणतंत्र दिवस समारोह की परेड की लगातार तैयारियां की जा रही हैं। फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुआ है। आयोजन को भव्यता देने के लिए तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी चल रही हैं।
- सुशील घुले पुलिस अधीक्षक।