गुड़गांव से हुई है शादी
गांव पंचायत अकोला के मजरा नगला परिमाल के रहने वाले इंजीनियर विवेक का विवाह गुड़गांव की रहने वाली नेहा के साथ हुआ है। बुधवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे इंजीनियर विवेक चाहर अपनी पत्नी नेहा चौधरी को लेकर हेलिकॉप्टर से कस्बा अकोला स्थित चौधरी चरण सिंह चाहर वाटी महाविद्यालय के प्रांगण में पहुंचे, तो बड़ी संख्या में हेलिकॉप्टर से आई दुल्हन को देखने के लिए ग्रामीण भी मौके पर दौड़ पड़े।
ये भी पढ़ें - तीन डॉक्टर सहित पांच की मौत: मां ज्योत जलाकर करती रही इंतजार, घर आई बेटे की लाश; चीत्कारों ने चीर दिया कलेजा
स्वर्गवासी दादा की थी ये इच्छा
इस दौरान विवेक ने बताया कि स्वर्गवासी दादा की इच्छा पूरी करने के लिए उसने हेलिकॉप्टर से विदाई कराने पर खर्च किया है। दूल्हे के पिता राकेश चाहर ने बताया कि विवेक ने अपने दादा की इच्छा पूरी करके उनका सिर भी ऊंचा कर दिया है। उन्होंने बताया कि बेटा परिवार के हर सदस्य का बेहद ध्यान रखता है। उनकी छोटी-छोटी खुशियों के लिए वो कड़ी मेहनत करता है।
ये भी पढ़ें - UP: वो अभागा कौन था...ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगी आग में जिंदा जल गया, दो दिन बाद मलबे में मिला कंकाल