फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट की आशंका पर एफएसडीए का सर्वे 

Sun, 05 Mar 2017 12:59 AM IST
मिलावट की आशंका पर एफएसडीए का सर्वे 
विज्ञापन
स्वीट - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के निशाने पर मिष्ठान भंडार और डेयरी हैं। शनिवार को भी एफएसडीए ने दूध, छैना समेत सात खाद्य सामग्री के सैंपल जुटाए। जांच के लिए सैंपल लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

टीम एत्मादपुर के जमाल नगर में बृजेश कुमार की डेयरी पर पहुंची और यहां बिक्री के लिए रखे दूध का सैंपल लिया। बवान स्थित शिवदेव शर्मा के स्टोर से सरसों के खुले तेल का सैंपल भरा। पारस डेयरी गधापाड़ा से दूध का नमूना लिया। बाह के होलीपुरा स्थित रामब्रश यादव के प्रतिष्ठान से छैना और जरार स्थित हरी नारायण के मिष्ठान भंडार से बेसन के लड्डू का सैंपल लिया। कमला नगर मुगल रोड स्थित बृजवासी मिष्ठान भंडार के यहां से छैना, मेवा बाटी के नमूने लिए। जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि टीम ने सात नमूने लिए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। प्रतिष्ठान स्वामियाें को मिलावटी सामान न बेचने की चेतावनी भी दी गई है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पारुल सिंह, अवनीश सिंह, अनिरुद्ध गंगवार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें