फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर पर भीषण हादसा, पांच की मौत 

Sun, 05 Mar 2017 12:56 AM IST
ट्रांसपोर्ट नगर पर भीषण हादसा, पांच की मौत 
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर पर भीषण हादसा, पांच की मौत  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आगरा-मथुरा हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आईएसबीटी के पास शनिवार रात साढ़े नौ बजे बेकाबू इनोवा कार डिवाइडर को तोड़ते हुए खंदारी की तरफ से आ रही आल्टो कार से टकरा गई। इसके बाद सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में आल्टो कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक राहगीर महिला की भी इस हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आल्टो कार की छत उड़ गई। हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

मृतकों में हरीपर्वत के सुल्तानगंज पुलिया निवासी राकेश कुमार (50), उनका बेटा ऋषभ (16), भांजा हाकू पुत्र रतनलाल (रोहता), किराएदार का बेटा सहित एक अज्ञात महिला है। हादसे के बाद इनोवा गाड़ी में सवार चार लोग भाग खड़े हुए, जबकि एक घायल को सिकंदरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि एचआर 29 एएच 8176 नंबर की इनोवा सिकंदरा की ओर से भगवान टाकीज की ओर तेज गति से जा रही थी। हाईवे पर आईएसबीटी के पास इनोवा बेकाबू हो गई हो गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए भगवान टाकीज की ओर से आती ऑल्टो से टकरा गई। इनोवा की टक्कर से ऑल्टो  की छत उड़ गई। ऑल्टो में सवार राकेश, उसके बेटे, भांजे और किराएदार के बेटे की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे से हाईवे पर चीत्कार मच गई। राहगीर महिला की भी इस हादसे में जान चली गई। आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने ऑल्टो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  पुलिस ने बताया कि इनोवा में शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। माना जा रहा कि इनोवा सवार नशे में धुत थे। घटना की जानकारी पर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। वह देर रात पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें