फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए का छापा: भाग निकले मिलावटखोर, टीम ने जब्त किया एक क्विंटल मावा; कराया गया नष्ट

Wed, 12 Mar 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

होली पर मिलावटखोरों के खिलाफ एफएसडीए की कार्रवाई जारी है। टीम ने मावा मंडी में छापा मारा। टीम को देखते ही मिलावटखोर भाग निकले। यहां से एक क्विंटल मावा जब्त किया गया, जिसे नष्ट करा दिया गया। 

 
विज्ञापन
एफएसडीए का छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली से पहले मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने मंगलवार दोपहर को बालूगंज की मावा मंडी पर छापा मारा तो टीम देखकर व्यापारी एक क्विंटल मावा छोड़कर ही भाग गए। दुकानें बंद कर दी गईं। मिलावटी की आशंका पर मावा को नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन


एफएसडीए के सहायक आयुक्त शशांक द्विवेदी ने बताया कि होली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर अभियान चलाया जा हा है। बालूगंज की मावा मंडी मेंं छापे के दौरान दो डलिया मावा लावारिस पाया गया। इसे नष्ट कराया गया है। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-6 में दुकान से 32.50 किलो रंगीन कचरी जब्त की गई। इसकी कीमत 1,625 रुपये थी। टीम ने कई जगह पनीर, दूध, घी, सरसों के तेल आदि के सैंपल भी भरे हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: कर्ज में डूबे जूता व्यापारी ने दी जान, अब वायरल हो रहा सुसाइड नोट; लिखा कुछ ऐसा...कर्जदारों के उड़े होश
विज्ञापन
विज्ञापन



इनके लिए गए सैंपल
एफएसडीए की टीम ने महिमा डेयरी, नुनिहाई और जैन रेस्टोरेंट और अग्रवाल रेस्टोरेँट, ट्रांस यमुना कॉलोनी से पनीर का सैंपल भरा। आशीर्वाद मिल्क एटीएम. से दूध के सैंपल लिए गए। पंचानन फ्रीगंज से घी और स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए। पिनाहट की अर्द्धसैनिक कैंटीन से शहद का, मुकेश गिरी, पंचगाई खेड़ा और रोहता के किंग सुपरमार्ट से सरसों का तेल का नमूना लिया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें