फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बकाया रकम के विवाद में फल विक्रेता को लाठी-डंडों से पीटा, अस्पताल में माैत; दो आरोपी भाई गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 10:30 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो भाइयों ने फल विक्रेता पर हमला बोल दिया। उसे लाठी-डंडों से पीटा। अस्पताल में उपचार के दाैरान फल विक्रेता की माैत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर के बुंदू कटरा क्षेत्र में फलों की बकाया रकम पर हुए विवाद में पिटाई से घायल फल विक्रेता रॉकी (25) की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मलपुरा के नगला माकरौल निवासी नेमीचंद ने बताया कि उनका बेटा रॉकी बुंदू कटरा क्षेत्र में केले बेचता था। उसका सेवला सराय निवासी थोक फल विक्रेता विजेंद्र से पुराना लेनदेन था। 4 सितंबर को रुपयों के लेनदेन में दोनों के बीच कहासुनी हुई। विजेंद्र ने अपने भाई गजेंद्र के साथ मिलकर रॉकी को रास्ते में घेर लिया। उन्होंने लाठी-डंडों से रॉकी को बेरहमी से पीटा। 

उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। रॉकी को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शनिवार को इलाज के दौरान रॉकी की मौत हो गई। विजेंद्र फुटकर दुकानदारों को उधार फल देता है और बाद में रुपये लेता है। रॉकी ने भी उससे उधार फल खरीदा था।
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी भाइयों विजेंद्र और गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। -अमीषा सिंह, एसीपी सदर
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें