फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में 1707 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में शुक्रवार 1707 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने कोरोना टीका लगवाया। लक्ष्य के सापेक्ष 91.47 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। इसके साथ ही जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीकाकरण सत्र के दौरान जिले के 20 केंद्रों पर फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीका लगाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ डॉ. एके पांडेय की देखरेख में जिले के 20 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। देर शाम तक जिले में चिह्नित 1866 कर्मचारियों में से 1707 को टीका लगा।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि जिले में 91.47 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। शुक्रवार के टीकाकरण सत्र में जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने टीकाकरण कार्य में निगरानी करने वाले जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, डॉ.वीपी सिंह, संजीव पांडेय, रविंद्र सिंह गौर को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

कुरावली में 158 लोगों की हुई जांच
शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने अस्पताल परिसर में शिविर लगाकर 158 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। 102 लोगों की जांच एंटीजन कार्ड से की गई है, जबकि 56 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें